मेरठ, जुलाई 14 -- निशा चौहान हत्याकांड में सोमवार को गांव और परिवार के लोगों ने एक अनोखा सामाजिक फैसला लेते हुए आरोपी पति प्रदीप को मृत मान लिया। इसी के तहत उसकी 17 वर्षीय संतान देव चौहान के सिर पर रस्म पगड़ी बांधकर परिवार की जिम्मेदारियां सौंप दी गईं। वहीं, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। गांव में आयोजित रस्म पगड़ी के दौरान लोगों ने आरोपी पिता से सामाजिक दूरी बनाते हुए उसे मृतक के समान मानने का निर्णय लिया। परिजनों और ग्रामीणों का कहना था कि जिस व्यक्ति पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है, उसके लिए समाज में कोई सम्मान नहीं बचा है। इसी भावना के तहत देव चौहान के सिर पर पगड़ी बांधकर उसे परिवार का जिम्मेदार सदस्य घोषित किया गया। यह भी पढ़ें- J...