मेरठ, जुलाई 15 -- कस्बा हर्रा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी पति प्रदीप चौहान को अस्पताल से छुट्टी मिलते ही गिरफ्तार कर लिया। उपचार पूरा होने के बाद पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर औपचारिक गिरफ्तारी की। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस घटना स्थल से पहले ही हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर चुकी है। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि तीन जुलाई को हर्रा कस्बे में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं ब्यूटी पार्लर संचालिक निशा चौहान की हत्या के मामले में भाई अंकित कुमार की तहरीर पर पति प्रदीप कुमार, पड़ोसी विकास और विकास के मामा के पुत्र राहुल के खिलाफ संगीन धाराओं मुकदमा दर्ज किया गया था। निशा चौहान की हत्या के बाद हत्यारोपी पति प्रदीप ने...