उरई, जुलाई 3 -- जालौन। संवाददाता विश्व हिंदू महासंघ के मातृशक्ति प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार के तहत निशा माहेश्वरी को जिला प्रभारी मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर समर्थकों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए मिष्ठान वितरण किया। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति की संस्तुति पर मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष गंगा धाकड़, प्रदेश महामंत्री संगीता मिश्रा एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष नीलम गिरि ने निशा माहेश्वरी को जिले का प्रभारी मनोनीत किया है। मनोनयन के बाद निशा माहेश्वरी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगी। यह भी पढ़ें- प्रदेश मंत्री बनीं दीपमाला संतोषी का हुआ स्वागत उनके जिला प्रभारी बनने की सूचना मिलत...