भभुआ, मार्च 27 -- माता रानी के शृंगार और दिव्य आरती पूजन में भाग लेने के लिए कैमूर के अलावा अन्य जिलों से भी पहुंचे थे श्रद्धालु मां मुंडेश्वरी की निशा पूजा को लेकर 24 घंटे खुला रहा मंदिर द्वार श्रद्धालुओं की सुरक्षा में पूरी रात तैनात रहे अधिकारी और जवान (नवरात्र बॉटम) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के प्राचीनतम मां मुंडेश्वरी मंदिर में चैत्र नवरात्र की अष्टमी की रात निशा पूजा में लाखों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। माता रानी के शृंगार और दिव्य आरती पूजन में कैमूर के अलावा अन्य जिलों से भी भक्तजन पंवरा पहाड़ी पर पहुंचे थे। मंदिर तक वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दिए जाने से श्रद्धालु पैदल ही सीढ़ी व सड़क मार्ग से आ-जा रहे थे। मां मुंडेश्वरी की निशा पूजा को लेकर मंदिर द्वार 24 घंटे खुला रहा। शाम ढलते ही पंवरा पहाड़ी दुधिया रौशनी से नहा उ...