मधुबनी, अक्टूबर 1 -- रहिका। मिथिला चित्रकला संस्थान मधुबनी के लिए गौरव का क्षण है। राष्ट्रीय अभिलेखागार भारत सरकार द्वारा आयोजित राम और रामायण एवं देश से परदेस तक विषयक राष्ट्रीय स्तर की पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता में संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर जिला का नाम रोशन किया है। संस्थान के कुल 8 विद्यार्थियों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लिया था। मिथिला चित्रकला संस्थान के निदेशक चन्द्र शेखर प्रसाद सिंह ने बताया कि इसमें निशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर पूरे संस्थान को गौरवान्वित किया, वहीं दुर्गेश ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी कला प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अलावा संस्थान के 6 अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों रिया, शुभम, प्रिया, पूर्णिमा, पिंटू, मुस्कान एवं चंदा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त कर अपनी ...