निशा की पेंटिंग आकर्षण का केंद्र
दरभंगा, सितम्बर 12 -- दरभंगा। नई दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में आयोजित कला प्रदर्शनी में युवा कलाकार निशा कुमारी की मधुबनी पेंटिंग आकर्षण का केंद्र रही। भारत में यूएन के रेजिडेंट कोआर्डिनेटर स्टीफन प्रीजनर ने निशा की कलाकृति का अवलोकन कर सराहना की। कलाकार निशा कुमारी ने कहा कि इस मंच के माध्यम से पारंपरिक लोक कला को वैश्विक मंच पर सराहना मिलना और संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि से संवाद होना उनके कलात्मक सफर का एक अत्यंत गौरवशाली पल है। निशा शहर के रामगंज निवासी स्व. पवन शाह की पुत्री है। वह पिछले 18 वर्षों से कला के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पद्मश्री शोभना नारायण ने मंच पर निशा को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- आकर्षण का केंद्र बनी मिथिला की लोक परंपरा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.