नवादा, मार्च 9 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा की शिक्षिका निशा कुमारी व सामाजिक कार्यकर्ता गौरी रानी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया गया। लेट्स इंस्पायर बिहार के अगुआ विकास वैभव ने अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर इन विशिष्ट महिलाओं का सम्मान किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पटना स्थित एएन कॉलेज में गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया था, जिसमें दोनों का सम्मान हुआ। कार्यक्रम में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, धमनी, कौआकोल की प्रधानाध्यापिका निशा कुमारी तथा नवादा की सामाजिक कार्यकर्ता गौरी रानी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक व शैक्षणिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। विकास वैभव ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्त और शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं तो...