बहराइच, फरवरी 26 -- बहराइच, संवाददाता। मटेरा कस्बे में फाल्गुन महोत्सव के अंतर्गत चलने वाले तीन दिवसीय महोत्सव का गुरुवार से आगाज हो गया। कस्बे के अग्रवाल अतिथि भवन में निशान स्थापना के साथ फाल्गुन महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बहराइच से आई गायिका आयुषी सोनी के भजनों का श्रद्धालुओं ने जमकर आनंद लिया। शुक्रवार को सुबह नौ बजे अग्रवाल अतिथि भवन से नानपारा के लिए निशान पदयात्रा शुरू होगी। बग्गी पर सजा श्याम दरबार आकर्षण का केंद्र होगा। गाजे-बाजे के साथ पदयात्रा मटेरा चौराहा, भवनियापुर, चीनी मिल होते हुए नानपारा स्टेशन रोड स्थित श्याम मंदिर पहुंचेगी। शनिवार को श्याम अखंड पाठ के आयोजन के साथ सवामणी प्रसाद भंडारे के बाद इस महोत्सव का समापन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.