आगरा, फरवरी 10 -- श्री श्याम संकीर्तन महोत्वस 13 मार्च को वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन में होगा। श्री श्याम सेवादार परिवार समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम शाम छह बजे से शुरू होगा। 12 मार्च को निशान यात्रा व बरात मनकामेश्वर मंदिर से सुबह आठ बजे शुरू होकर जीवनीमंडी स्थित श्री खाटू श्याम पर प्रस्थान करेगी। 12 मार्च को शाम छह बजे से श्याम नाम की मेहंदी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में श्याम भजन, छप्पन भोग व भव्य दरबार भी होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...