मुंगेर, फरवरी 28 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार को नगर के मुख्य बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप से साइकिल पर रखा थैले से 50 हजार रुपया निकालकर उचक्का फरार हो गया। पीड़ित युवक पीएनबी की शाखा से पचास हजार रुपया निकला था। मिली जानकारी के अनुसार बनगामा पंचायत के जीतयारपुर निवासी गोविन्द मांझी का पुत्र मिथुन कुमार नगर के मुख्य बाजार स्थित पीएनबी की हवेली खड़गपुर शाखा से पैक्स में बेचा गया धान का 50 हजार रुपया निकाल कर उसे थैला में रखकर साइकिल से घर जाने लगा। इसी बीच नगर में निकली खाटू श्याम की निशान यात्रा का जुलूस को देखने मिथुन कुमार साइकिल पर थैला टांग कर बाहर निकला। जब वापस लौटा तो देखा कि साइकिल पर टंगा थैला में रखा रुपये गायब है। पीड़ित युवक ने आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़ित युवक ने इसकी सूचना हवेली ...