जमशेदपुर, फरवरी 27 -- श्री श्याम बाल मंडल अंतर्गत श्री श्याम मासिक रात्रि निशान यात्रा समिति के तत्वावधान में प्रस्तावित श्री श्याम निशान यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 27 फरवरी की शाम 7.30 बजे निशान यात्रा साकची शिव मंदिर से शुरू होगी, जो जुगसलाई वैकुंठ धाम मंदिर में जाकर समाप्त होगी। निशान यात्रा से पूर्व मंडल की महिलाओं ने जुगसलाई के राजस्थान शिव मंदिर में मेहंदी उत्सव मनाया। इस अवसर पर उन्होंने एक-दूसरे के हाथ में श्याम नाम की मेहंदी रचाई। श्याम नाम के गीत गाए गए। इसके माध्यम से न सिर्फ महिलाएं अपने आराध्य को रिझाती हैं, अपितु अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। कार्यक्रम में सविता खंडेलवाल, राखी खंडेलवाल, पूनम सोनी, प्रेरणा शर्मा, मीरा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, पूजा खंडेलवाल एवं अन्य सक्रिय रहीं। निशान ...