मेरठ, जून 8 -- युवा निशानेबाज चिराग शर्मा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेरठ का नाम रोशन किया है। चिराग शर्मा का चयन जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 16 से 26 जून तक जर्मनी के सुहल में आयोजित होगी। चिराग 18 जून को 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ग्राम कलीना निवासी चिराग शर्मा के पिता अमरदीप शर्मा किसान है। चिराग मेरठ शूटिंग एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। चिराग शर्मा ने इससे पहले आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप 2026 में स्वर्ण जीता था। इसके अलावा चिराग शर्मा ने वंशिका चौधरी के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इसी प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक भी जीता था। एकेडमी संस्थापक एवं कोच अभिनव चौहान ने बताया कि चिराग ने लगातार मेहन...