निशानेबाजी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण और कांस्य पदक
बुलंदशहर, जुलाई 1 -- पीली कोठी मोहल्ला निवासी प्रभात कुमार ने मोबाइल पर हुई बातचीत में बताया कि 21 से 30 जून के बीच दिल्ली के तुगलकाबाद में स्थित करणी सिंह शूटिंग रेंज में 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर के विभिन्न खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें प्रभात ने आईएसएसएफ मेन्स 12 बोर शॉटगन डबल ट्रैप इवेंट में स्वर्ण पदक और 12 बोर शॉटगन ट्रैप इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रभात ने लगातार छठी बार जिला बुलंदशहर का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इससे पहले फरवरी माह में यूएई में आयोजित अंतर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ट्रैप इवेंट में कांस्य पदक जीता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.