नोएडा, अप्रैल 9 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा के मलकपुर खेल परिसर में शूटिंग रेंज बनाया जाएगा। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। इस शूटिंग रेंज में सामान्य के साथ दिव्यांग खिलाड़ी भी निशानेबाजी का प्रशिक्षण ले सकेंगे। प्रभारी जिला खेल अधिकारी डॉ़ परवेज अली ने बताया कि शूटिंग रेंज खेल परिसर के इंडोर हॉल में बनाया जाएगा। पहले प्रथम तल पर बनाया जाना था, लेकिन दिव्यांग खिलाड़ियों की सुविधा को देखते हुए इंडोर हॉल में बनाने का फैसला लिया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर तैयारी शुरू कर दी गई है।जिला प्रोत्साहन समिति के सहयोग से दिव्यांग खिलाड़ियों की सुविधा को विशेष ध्यान रखा जाएगा। अधिकारी के मुताबिक 10 मीटर पिस्टल और राइफल का प्रशिक्षण देने के लिए तैयार होने शूटिंग रेंज की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.