निज संवाददाता, मार्च 12 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार जदयू की औपचारिक सदस्यता ग्रहण करने के बाद गुरुवार को पहली बार नालंदा जिले के हरनौत स्थित अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे। राजनीति में कदम रखने के बाद अपने गांव की इस पहली यात्रा को लेकर ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा गया। अपने युवा नेता की महज एक झलक पाने के लिए लोग लंबी कतारों में खड़े रहे। गांव पहुंचने पर निशांत कुमार ने सबसे पहले देवी स्थान मंदिर जाकर पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे सीधे कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी माता स्व. मंजु देवी, दादा कविराज रामलखन सिंह और दादी स्व. परमेश्वरी देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। इससे पहले उन्होंने गांव में बने शू...