भागलपुर, मार्च 8 -- बागी होकर चुनाव लड़ने पर जदयू से निलंबित गोपालपुर के पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा बिहार के बारे में सोचने वाले रहे हैं। उन्हें कोई लोभ नहीं था। वह हमेशा बिहार के बारे में चिंतन करते थे। पार्टी में कुछ लोग हैं जो उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि उन्हीं लोगों ने मेरे जैसे फाइटर का टिकट काट दिया, ताकि नीतीश जी कमजोर हो जाएं। अभी नीतीश जी के विश्वनीय लोग उनसे दूर हो गए। अभी के हालात में अगर निशांत जदयू में नहीं आते हैं तो पार्टी में भगदड़ मच जाएगा। पार्टी में कोई दूसरा नहीं है जो नेतृत्व कर सके। अगर जदयू को बचाना है तो निशांत को सीएम बना दिया जाए, सब शांत हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...