पटना, मई 8 -- जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए निशांत कुमार एक पढ़े-लिखे, संवेदनशील और गंभीर व्यक्तित्व के व्यक्ति हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि स्वास्थ्य मंत्री के रूप में निशांत कुमार बेहतर कार्य करेंगे और उनके काम के आधार पर बिहार की जनता स्वयं उनका मूल्यांकन करेगी। उनके नेतृत्व में बिहार के स्वास्थ्य विभाग में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने स्वयं यह निर्णय लिया कि अब वह मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहेंगे। इसके बाद पार्टी और सहयोगियों को यह महसूस हुआ कि निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए। यह भी पढ़ें- ईमानदारी से काम करेंगे, अंतिम व्यक्ति तक इलाज पहुंचाएंगे; स्वास्थ्य मंत्री का पद संभालते ही क्या बोले निशांत कुमा...