पटना, अगस्त 8 -- स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र के समग्र विकास, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही प्रदेशवासियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। निशांत कुमार ने बिहार में स्वास्थ्य क्षेत्र में राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों एवं भविष्य की प्राथमिकताओं से केन्द्रीय मंत्री को अवगत कराया। बताया गया कि केंद्रीय मंत्री से बेहतर समन्वय एवं सहयोग के माध्यम से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और सशक्त बनाने तथा जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति देने ...