नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- Nishant Kumar News: जदयू में निशांत कुमार एंट्री पर नीतीश कुमार के करीबी और बिहार सरकार में ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि निशांत कुमार जदयू में नहीं आना चाहते थे। उन्हें लाया गया। मुख्यमंत्री भी ऐसा नहीं चाहते। मगर कार्यकर्ताओं की भावना थी कि पार्टी को बांध कर रखने के लिए निशांत को लाना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि आगे निशांत कुमार के नेतृत्व में सभी जदयू नेता काम करेंगे। निशांत पार्टी में आने के बाद से काफी सक्रिय हैं। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली जा रहे हैं। इससे पहले उनके बेटे निशांत कुमार विधिवत जनता दल यूनाइटेड(जदयू) की सदस्यता हासिल कर चुके हैं। पार्टी में अब सवाल तैर रहा है कि नीतीश के बाद कौन। मंत्री अशोक चौधरी ने इ...