पटना, अगस्त 8 -- बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार शनिवार को नई दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रीय राजधानी में उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच बिहार में स्वास्थ्य के क्षेत्र में चल रहे कामों पर विस्तार से चर्चा हुई। निशांत ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री से बात हुई है। जेपी नड्डा से मिलने के बाद निशांत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनसे विस्तार से चर्चा हुई। बिहार के लोगों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। निशांत ने कहा कि स्वस्थ बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए स्वास्...