बिहारशरीफ, मार्च 8 -- फोटो : भवानी सिंह। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला जदयू के प्रवक्ता भवानी सिंह ने निशांत कुमार को जदयू में शामिल होने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जब युवा सोच और सेवा की भावना राजनीति से जुड़ती है, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की नई शुरुआत होती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक विकास की रोशनी पहुंचाने के साथ किसान, नौजवान, महिलाओं समेत सभी वर्गो के उत्थान के लिए काम किया है। युवा सोच लगातार विकास को तेज गति से बढ़ाने का काम करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...