पटना, जून 5 -- जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है कि मुजफ्फरपुर अग्निकांड को लेकर राजद की ओर से अनावश्यक आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण है। राजद की ओर से निशांत कुमार की प्रतिबद्धता, कार्यशैली और संवेदनशीलता पर सवाल उठाए गए, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। प्रसाद ने कहा कि इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही निशांत कुमार ने अपना प्रस्तावित दिल्ली दौरा बीच में स्थगित कर दिया। मरीजों से मिलने अस्पताल पहुंचे। उनका यह निर्णय दर्शाता है कि जनहित और मानवीय संवेदनाएं उनके लिए किसी भी व्यक्तिगत अथवा अन्य कार्यक्रम से ऊपर हैं। संकट की इस घड़ी में उन्होंने जिस तत्परता और जिम्मेदारी का परिचय दिया, उससे बिहार के लोगों को उनकी कार्यशैली में नीतीश कुमार की जन कल्याणकारी सोच और संवेदनशील नेतृत्व की झलक दिखाई देती है। यह भ...