पटना, मार्च 6 -- जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने निशांत कुमार के राजनीति में आने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि वे पढ़े लिखे प्रगतिशील एवं परिपक्कव व्यक्ति हैं। राजनीति में उनकी पहचान एक विशिष्ट व्यक्तित्व के रूप में स्थापित होगी। पिछले कई वर्षों से पार्टी के सभी स्तर के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की लगातार मांग होती रही है। उनके राजनीति में आने से पार्टी की लोकप्रियता में वृद्धि होगी और पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी में काम करते हुए प्रतिमूर्ति के रूप में स्थापित होंगे। राज्यभर के लोगों का विश्वास हासिल करने में सफल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...