हाजीपुर, अप्रैल 8 -- हाजीपुर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सोमवार को निशांत कुमार सोनपुर पहुंचकर बाबा हरिहरनाथ का दर्शन किए। इसके बाद वे कोनहारा घाट पहुंचे और धार्मिक स्थल के बारे में जानकारी भी लिए। कोनहारा घाट के बगल में बन रहे भगवान विष्णु के प्रतिमा के बारे में जानकारी भी लिए। कोनहारा घाट पर स्थित काली मंदिर में मां काली के दर्शन भी किए। घाट पर दर्शन करने एवं जानकारी लेने के बाद वे नंगे पैर घाट के बारे में जानकारी लिए। इस संदर्भ में नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि वे धार्मिक यात्रा पर थे। सबसे पहले वे बाबा हरिहरनाथ मंदिर गए वहां दर्शन करने के बाद सीधे कोनहारा घाट पहुंचे। नगर परिषद् के द्वारा बनाए जा रहे भगवान विष्णु एवं गजग्राह की मूर्ति के बारे में पूरी जानकारी लिए। वे काफी देर घाट किनारे नंगे पांव टहले भी। इसके बाद वे अपने आग...