पटना, मार्च 3 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जल्द ही राज्यसभा सांसद बन सकते हैं। जनता दल (यूनाइटेड) से जुड़े सूत्रों ने इस बात पर मुहर लगाई है कि निशांत कुमार राज्यसभा जाएंगे। यह भी बात सामने आई है कि निशांत कुमार हरिवंश नारायण की जगह राज्यसभा में एंट्री ले सकते हैं। हरिवंश नारायण का कार्यकाल खत्म हो चुका है और जदयू इस बार उनकी जगह निशांत कुमार को राज्यसभा भेज सकती है। बता दें कि बिहार में राज्यसभा की कुल 5 सीटों पर चुनाव होने हैं। इनमें से दो-दो सीटों पर बीजेपी और जदयू की जीत तय मानी जा रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया ऐसे में पांचवीं सीट के लिए मुकाबला देखने को मिल सकता है। सूत्रों ने बताया है कि जदयू रामनाथ ठाकुर को एक बार फिर राज्यसभा भेज सकती है। न...