जहानाबाद, मार्च 10 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुपुत्र निशांत कुमार का जदयू में सक्रिय रूप से शामिल होना पार्टी और बिहार की राजनीति के लिए एक सकारात्मक कदम है। इससे पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना है। जदयू जिला अध्यक्ष ने कहा कि निशांत कुमार पढ़े-लिखे, सुलझे हुए और ऊर्जावान युवा हैं। उनके पार्टी में आने से युवाओं के बीच जदयू की स्वीकार्यता और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास के कई आयाम स्थापित किए हैं और उसी मार्गदर्शन में यदि निशांत कुमार राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हैं तो निश्चित रूप से राज्य और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.