पटना, मई 18 -- पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन के ताजा बयानों से जनता दल (यूनाइटेड) के अंदर नया बखेड़ा खड़ा हो सकता है। आनंद मोहन ने अपने बेटे चेतन आनंद को नई सरकार में मंत्री नहीं बनाए जाने को लेकर अपने दिल की बात तो कही लेकिन शायद यह बातें जदयू को उतनी रास ना आए। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर आनंद मोहन जेडीयू के सिस्टम से इतना नाराज क्यों हैं? सबसे पहले हम आपको बताते हैं कि आनंद मोहन ने क्या कहा है। दरअसल आनंद मोहन ने खुलकर कहा है कि जदयू अब थैली पार्टी बनकर रह गई है। सीतामढ़ी जिले में एक कार्यक्रम में मौजूद आनंद मोहन ने कहा कि आज कौन लोग है जो चेतन आनंद को नबीनगर भेजते हैं, शफूर्दीन का गला काटते हैं। आनंद मोहन ने यहां तक कहा कि नीतीश कुमार को चंडाल चौकड़ी ने घेर रखा है। बेटे चेतन आनंद को नई सम्राट चौधरी कैबिनेट में मंत्री नहीं बनाए जान...