चंदौली, दिसम्बर 23 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। शहर के चतुर्भुजपुर स्थित बाल विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को गणिताचार्य रामानुजम की जयंती मनाई गई। इस दौरान गणित दिवस पर छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत कर गणित के महत्व को बताया। गणित प्रतियोगिता में नौवीं के निशांत, शिवम यादव, शिवम विश्वकर्मा, बाल वर्ग में शिवानंद पांडेय, शुभम, अरमान और शिशु वर्ग में लक्ष्य, प्रतीक, आयुष अव्वल रहे। जिनकों पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी नियामताबाद मनोज कुमार, विशिष्ट अतिथि बीआरसी नुरूद्दीन, शेषधर तिवारी और प्रबंधक विकास चौधरी ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने वैदिक गणित, प्रश्न मंच, गीत, उल्टी सीधी गिनती, पहाड़ा और भाषण के माध्यम से गणित की प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.