पिथौरागढ़, अप्रैल 23 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। विण ब्लाक के निशनी में प्राथमिक स्कूल बदहाल स्थिति में है, छत के सरिया दिखने व खंभो में दरार आने से स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि कभी भी दुर्धटना हो सकती है। आपदा काल से पूर्व स्थानीय लोगों ने विद्यालय के मरम्मत की मांग उठाई है। नगर के समीप प्राथमिक विद्यालय निशनी स्कूल की स्थिति बदहाल है। पलकांटे, निशनी, बडजांगल, टॉप गांव के बच्चे लगभग दो किलोमीटर दूर पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय में अध्ययन करते हैं। विद्यालय की हालत खराब होने से स्थानीय अभिभावक चिंता में हैं, प्राथमिक विद्यालय की छत की सरिया दिखाई दे रही हैं और खंभो में दरार आ चुकी है। निशनी के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष कुमार ने बताया कि वर्तमान में शौंच मुक्त भारत का नारा दे रही है पर प्राथमिक विद्यालय में शौचालय भी बदहाल स्थिति म...