औरंगाबाद, मई 11 -- औरंगाबाद जिला मुख्यालय में संचालित वेलफेयर में निवेश के रुपए अटकने के बाद जिला उपभोक्ता संरक्षण प्रतितोष आयोग में मामला लाया गया। आयोग के आदेश के बाद निवेश किए गए रुपए में से पहली किस्त के रूप में पांच लाख 11 हजार रुपए का भुगतान कर दिया गया है। शेष राशि आगामी तय की गई किस्तों में जमा होगी। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के खेमचंद बिगहा निवासी प्रदीप कुमार ने वेलफेयर बिल्डिंग एंड ए स्टेट प्राइवेट लिमिटेड में रुपए जमा किए थे। प्रदीप कुमार ने अपने अलावा अपनी पत्नी पिंकी देवी के नाम से 25 लाख तीन हजार रुपए जमा किए थे। इसकी परिपक्वता पूर्ण होने के बाद भुगतान की मांग की गई लेकिन मामले को टाला जाने लगा।

मामले का विवरण उसके बाद वर्ष 2024 में विपक्षी के द्वारा पैसे नहीं होने की बात कह कर भुगतान देने से मना कर दिय...