मिर्जापुर, मई 30 -- मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं व्यापार मण्डल समिति की बैठक हुई। बैठक में उद्यमियों ने बिजली, पानी,सड़क, एनओसी और बैंक ऋण से जुड़ी समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा करते हुए पाया कि 69 प्रकरण विभिन्न विभागों में लंबित हैं।

बैठक का विवरण इसी प्रकार सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान योजना 2025-26 के अन्तर्गत बैंकों को भेजे गए 973 आवेदन पत्र आनलाइन अग्रसारित किए गए। जिसमें 136 स्वीकृत, 108 आवेदन पत्र वितरित और 314 आवेदन पत्र विभिन्न बैंको द्वारा निरस्त किए गए। जबकि 620 आवेदन पत्र बैंको में स्वीकृति के लिए लम्बित है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सरकार की प्राथमिकता है। लिहाजा सभ...