निवेश के लिए जागरूक किया
आगरा, अगस्त 23 -- नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के अंतर्गत एक निवेश जागरूकता कार्यक्रम फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में किया गया। सदस्यों को रियल एस्टेट में निवेश के विकल्प सुझाए गए। बताया गया कि आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्ति से अधिक रिटर्न आतिथ्य के क्षेत्र में है। अयोध्या स्थित प्रोजेक्ट विशेष का उदाहरण दिया गया। बताया कि इसमें निवेश करने वालों को बैंक गारंटी के साथ रिटर्न दिया जाएगा। अध्यक्ष मनोज बंसल ने संपत्ति में निवेश को भविष्य की आवश्यकता कहा। इस दौरान उपाध्यक्ष अंबा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, अतुल गुप्ता, नरेंद्र सिंह, श्रीकिशन गोयल, राजीव अग्रवाल, शलभ शर्मा, राकेश चौहान, प्रशांत जैन, मनोज गुप्ता रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.