पटना, मई 6 -- श्री अरविंद महिला कॉलेज पटना में बुधवार को अर्थशास्त्र विभाग ने सेबी और एसवी वेल्थ पार्टनर्स के सहयोग से 'वित्तीय नियोजन और धन सृजन' विषय पर ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया गया। छात्राओं को निवेश के प्रति जागरूक करते हुए एसआईपी, पीपीएफ, इक्विटी, एफडी आदि की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता गौरी गीत (सेबी स्मार्ट ट्रेनर) ने छात्राओं को इस विषय में बताया। कहा कि कम उम्र से ही बचत करना जरूरी है। प्रभारी प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजलि प्रसाद ने कहा कि वित्तीय ज्ञान वर्तमान समय में बहुत जरूरी है। विभागाध्यक्ष आदित्य भारद्वाज ने जोर देते हुए कहा कि वित्तीय साक्षरता हर महिला के लिए स्वावलंबन का आधार है। यह भी पढ़ें- केंद्रीय विद्यालय में निवेशक जागरूकता सत्र, वित्तीय अनुशासन पर दिया जोर सत्र में 75 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया और एसआईपी व पीपीएफ...