पटना, मई 20 -- राज्य में निवेश की स्थिति और छवि को मजबूत करने और प्रगतिशील पहचान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बुधवार को 'ब्रांड बिहार' पहल की शुरुआत की गई है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के नेतृत्व में यह कार्य करेगा। इस संबंध में पदाधिकारी ने बताया कि ब्रांड बिहार का गठन राज्यभर में हो रही वास्तविक प्रगति, विकासात्मक कार्यों, संस्थागत सुधारों, उद्यमिता, नवाचार, सांस्कृतिक विरासत और हो रहे बदलावों को प्रदर्शित करके राज्य की एकीकृत ब्रांडिंग, संचार और पोजिशनिंग प्रयासों को गति देने के लिए किया गया है। यह पहल विभिन्न विभागों और राज्यभर के हितधारकों के साथ मिलकर काम करेगी। साथ ही बिहार की विकास यात्रा को और व्यापक बनाने के लिए विभिन्न विभागों, संस्थानों, उद्योगों, स्टार्टअप, शिक्षा जगत और समुदायों के बीच सहयोगी मंच तैयार करना भी इसका मकसद है।

हि...