फरीदाबाद, मई 8 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक से 93 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित को पहले व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया और फिर टेलीग्राम के जरिए उसे निवेश के लिए प्रेरित किया गया। पीड़ित सुनील, निवासी गांव तिगांव, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां निवेश पर अच्छा मुनाफा कमाने की बात कही जा रही थी। इसके बाद उसे टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर अलग-अलग लिंक भेजे गए और एक फर्जी प्लेटफॉर्म पर खाता बनवाया गया। शुरुआत में छोटे टारगेट पूरे करवाकर उसे करीब 2100 रुपये का मुनाफा दिखाया गया, जिससे उसका भरोसा बढ़ गया। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी के शिकार युवक के 12.77 लाख रुपये वापस इसके बाद आरोपियों ने 30 से 40 प्रतिशत तक मुनाफे का लालच देकर उससे अलग-अलग यूपीआई...