फरीदाबाद, फरवरी 11 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। शहर के ब्राह्मणवाड़ा मोहल्ला निवासी मयंक वर्मा के साथ साइबर अपराधियों ने इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर करीब 90 हजार रुपये की ठगी कर ली। यह ठगी 22 नवंबर से शुरू होकर 25 नवंबर तक चरणबद्ध तरीके से की गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मयंक वर्मा को 22 नवंबर को एक अनजान नंबर से कॉल और मैसेज प्राप्त हुआ, जिसमें खुद को एक निवेश कंपनी का प्रतिनिधि बताकर ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट से कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का दावा किया गया। शुरू में आरोपियों ने पीड़ित को छोटे अमाउंट निवेश कर मोटा रिटर्न दिखाने का भरोसा दिलाया। लालच में आकर मयंक ने बताए गए बैंक खाते और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से अलग-अलग किश्तों में कुल 90,749 रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने एक फर्जी ऑनलाइ...