प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रयागराज, संवाददाता। निवेश के नाम पर एक युवक से 6.20 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। नया मम्फोर्डगंज निवासी शैलेन्द्र कुमार नन्दा ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि फरवरी 2025 में उनके व्हाट्सएप पर खुद को ब्रोकर बताने वाले चिराग पटेल नाम के व्यक्ति का संदेश आया। विश्वास में लेने के बाद चिराग ने अपने एक साथी शंकर भाई से संपर्क कराया जिसने एक कंपनी के शेयर में निवेश करने के लिए कहा। पीड़ित के मुताबिक उसने आरोपियों के बताए अनुसार अप्रैल 2025 से सितंबर 2025 के बीच अलग-अलग क्यूआर कोड के माध्यम से कुल छह लाख बीस हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिनों बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...