निवेश के नाम पर 55 लाख की ठगी शामिल आरोपी पंजाब से धरा
देहरादून, अगस्त 12 -- शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दे 55 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को देहरादून साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी प्रभजीत सिंह को पंजाब के अमृतसर से दबोचा है। वहां से गिरफ्तार दून लाकर बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जालसाजों ने खुद को आईआईएफएल वेल्थ मैनेजमेंट से जुड़ा बताकर 16 दिसंबर 2025 से 28 जनवरी 2026 के बीच विभिन्न बैंक खातों में कुल 55.48 लाख जमा करा लिए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। तकनीकी और बैंकिंग साक्ष्यों की जांच में पता चला कि ठगी की प्रथम लेयर की रकम में से 8.94 लाख रुपये अमृतसर के भल्ला कॉलोनी, छेहरटा निवासी प्रभजीत सिंह के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.