गुड़गांव, मई 7 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। शेयर बाजार में निवेश कर दोगुना कमाई का झांसा देकर जालसाजों ने 32 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से संपर्क किया था। साइबर थाना साउथ पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-67 स्थित अंसल एसेंशिया सोसाइटी निवासी शैलेश साहू ने बताया कि कुछ समय पहले उन्हें अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप में शेयर मार्केट और विभिन्न स्कीमों में निवेश कर कम समय में दोगुना मुनाफे का झांसा दिया। ग्रुप में कुछ अन्य लोग भी जुड़े हुए थे। यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 56.93 लाख रुपये ठगे मुनाफे की जानकारी ग्रुप में साझा कर रहे थे।ग्रुप के एडमिन और अन्य सदस्यों ने उन्हें विश्वास में लिया। शुरुआत में छो...