पीलीभीत, फरवरी 17 -- पीलीभीत,संवाददाता। कंपनी में निवेश के नाम पर 17 लोगों के लगभग 20 लाख रुपये जमा करवाकर आरकेगोला और उसके साथी फरार हो गए। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आठ नामजद समेत 13 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम लखनऊ कला निवासी खेमकरन लाल ने कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि आईसीएल म्युचुअल बेनिफिट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड गांधीनगर बरेली की एक शाखा सदर कोतवाली क्षेत्र के नकटादाना चौराहे पर थी। जिसका संचालन रूप किशोर गोला,अवधेश कुमार गोला,रजनी गुप्ता निवासीगण जमुना विहार कॉलोनी इज्जत नगर बरेली, जितेंद्र कुमार गुप्ता गांधीनगर बरेली, रेनू गुप्ता गांधीनगर बरेली, दीपक कुमार भटनागर बसंत विहार इज्जत नगर बरेली, ताराचंद्र भोजवाल कस्बा ब...