देहरादून, मार्च 26 -- उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर सेल ने निवेश के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में महाराष्ट्र के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन्होंने एक व्यक्ति से 1 करोड़ 31 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर निवासी एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच दिया। ठगों ने उसे निवेश करने के लिए उकसाया और अलग-अलग बैंक खातों में उससे कुल 1.31 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए। यह भी पढ़ें- महिला डॉक्टर ने कैनुला लगा नसों में जहर घोल जान दी, एचओडी पर उत्पीड़न का केस जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तो उसने देहरादून के साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 318(4), 61(2) ...