लखनऊ, दिसम्बर 7 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर जालसाजों ने जानकीपुरम में रहने वाले अधिवक्ता को शेयर में निवेश के नाम पर 10 गुना मुनाफे का झांसा देकर दो लाख रुपये ठग लिए। वहीं कृष्णानगर निवासी निजी कंपनी कर्मी के पेटीएम से 55 हजार और बीकेटी के ध्रुव प्रसाद के खाते से 1.13 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जानकीपुरम सेक्टर एफ निवासी अधिवक्ता राजीव कुमार को जालसाजों ने फोन किया। शेयर मार्केट में निवेश और 10 गुना मुनाफे का झांसा दिया। इसके बाद 1.97 लाख रुपये का निवेश कराया। इसके बाद जालसाजों ने मोबाइल बंद कर दिया। कृष्णानगर के गोपालपुरी में रहने वाले राजेंद्र कुमार के पेटीएम से जालसाजों ने 55 हजार रुपये उड़ा दिए। हरदोई के अतरौली निवासी ध्रुव प्रसाद बाजपेयी बीकेी में 51 शक्तिपीठ तीर्थ नबीको नंदना ...