वाराणसी, अप्रैल 5 -- सारनाथ (वाराणसी)। कंपनी में निवेश के नाम पर लाखों की के आरोपी को सारनाथ पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में वर्ष 2025 में ही मुकदमा दर्ज था। थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मंडुवाडीह के घुघुलपुर जललीपट्टी निवासी सुरेन्द्र जायसवाल ने कंपनी प्रीति निधि लिमिटेड में निवेश करवाने के नाम पर संदहा निवासी संतोष कुमार से 57 लाख 50 हजार रुपये लिये थे। उसमें से नौ लाख 30 हजार 200 रुपये वापस किया। शेष पैसा देने से इनकार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...