फतेहपुर, मार्च 6 -- फतेहपुर। कंपनी में फिक्स डिपॉजिट के नाम पर लाखों रुपये की ठगी किए जाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली में केस दर्ज हुआ है। राधानगर थाना के रमवां निवासी सुशील कुमार पुत्र ने अदालत में बताया कि एफआईएम इंडिया रियल स्टेट प्रमोटर एंड डेवलपर लिमिटेड के डायरेक्टर संजय साहू निवासी मदारीपुर थाना मलवां ने उसे कंपनी में फिक्स डिपॉजिट करने और अच्छा लाभ मिलने का झांसा दिया। इसके बाद उसने कंपनी के मालिक सुनील सिंह भदौरिया व सुशील सिंह भदौरिया निवासी बाजापुर थाना मलवां से मुलाकात कराई। 30 अगस्त 2013 को तीनों उसके घर पहुंचे और कंपनी की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर निवेश के लिए प्रेरित किया। उनके झांसे में आकर अपने पिता मंझिल प्रसाद के 3.50 लाख, स्वयं के 2.70 लाख, माता सुखरनिया के 1.20 लाख, पत्नी सविता के 95 हजार तथा भाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.