कानपुर, मई 20 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर में निवेश के नाम पर युवक से 8.35 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित समर गुप्ता उर्फ विमोह कुमार ने बताया कि शिमला स्थित काव्यांश ट्रैवल्स के संचालक बालकृष्ण शर्मा उर्फ बबी शर्मा, मैनेजर प्रियंका डोगरा और सहयोगी अरविंद उर्फ विक्की ने ट्रैवल व्यवसाय में निवेश कर 20 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में कुल 8.35 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि रकम मांगने पर आरोपियों ने टालमटोल की और गालीगलौज करते हुए जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने 24 मार्च 2026 को कल्याणपुर थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। यह भी पढ़ें- शेयर में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 4.20 लाख ठगे कोर्ट के आदेश पर कल्याणपुर पुलिस ने एक माह 23 दिन बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ...