कानपुर, मार्च 7 -- कानपुर। साइबर ठग ने निवेश कर अधिक मुनाफे का लालच देकर मर्चेंट नेवी कर्मी की पत्नी से 19.20 लाख रुपये की ठगी की। घटना का एहसास होने पर पीड़ित साइबर क्राइम पोर्टल में मामले की शिकायत की। पीड़िता की शिकायत पर नजीराबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच पड़ताल शुरु की। कौशलपुरी निवासी पुष्कर सिंह चौहान मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी निष्ठा के अनुसार, उनका मोबाइल नंबर एक वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जिसमें निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने के लिए मैसेज आते थे। साइबर ठगों के झांसे में आकर एक जनवरी से 22 जनवरी 2026 तक उन्होंने 19.20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस बीच 24 जनवरी को उन्हें वाट्सएप ग्रुप से बाहर कर दिया गया। उन्होंने तत्काल मामले की शिकायत ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई। नजीराबाद थाना प्रभारी राजकेसर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.