फरीदाबाद, मार्च 31 -- बल्लभगढ़, संवाददाता।बल्लभगढ़ में इंस्टाग्राम के जरिए निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर एक महिला से 3 लाख 62 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने साइबर क्राइम थाना सेक्टर-8 में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और पैसे वापस दिलाने की मांग की है। सेक्टर-7ए निवासी स्नेहा विरल मालविया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 फरवरी 2026 को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें कम पैसे निवेश कर ज्यादा मुनाफा कमाने का दावा किया गया था। इसी दौरान उनकी बातचीत भूमिका नाम की एक युवती से हुई, जिसने शुरुआत में 299 रुपये निवेश करने पर 9000 रुपये का लाभ मिलने का झांसा दिया।महिला ने बताए गए यूपीआई स्कैनर पर रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद आरोपियों ने लगातार कमीशन, टैक्स, एनएफटी शुल्क और ट्रांजेक्शन फीस...