कानपुर, मार्च 28 -- कानपुर, संवाददाता। साइबर ठग ने निवेश कर अधिक मुनाफे का लालच देकर महिला सिपाही से 4.62 लाख रुपये ठग लिए। रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही सपना कुमार के अनुसार उनके व्हाट्सऐप नंबर को एक ग्रुप में जोड़ा गया। इसमें शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफे के मैसेज आते थे। ग्रुप के एडमिन के झांसे में आकर लिंक के जरिये एक एप्लीकेशन डाउनलोड किया। इसमें उनका अकाउंट बनाया गया। उन्होंने कई बार में 4.62 लाख रुपये निवेश के नाम पर ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद जब उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया तो नहीं निकाल सकीं। कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर साइबर सेल की मदद से आरोपितों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...