गाज़ियाबाद, जुलाई 31 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। ई-स्टोर इंडिया, एक्सिस ई-कारपोरेशन और वैदिक आयुरक्योर कंपनी के नाम पर निवेश कराने के बहाने हजारों लोगों से करीब पांच हजार करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर कविनगर पुलिस ने कंपनी के चेयरमैन, निदेशकों और अन्य पदाधिकारियों समेत दस लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और विश्वासघात समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता महेश कुमार वर्मा ने अदालत में दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि कई वर्ष पहले कंपनी के प्रतिनिधि उनके चैंबर पहुंचे और निवेश योजना की जानकारी दी। उन्हें नौ हजार रुपये की एक आईडी पर हर महीने 1100 रुपये का निश्चित लाभ तथा कंपनी के ग्रोसरी स्टोर से खरीदारी पर 33 प्रतिशत तक की छूट का दावा किया गया। श...