देहरादून, मई 16 -- देहरादून में निवेश के नाम पर करोड़ों ठगने का एलयूसीसी जैसा एक और बड़ा मामला सामने आया है। बोट ब्रो क्रास मार्केट माइन क्रिटो नाम की कंपनी ने निवेशकों को हर महीने 5 से 10 फीसदी मोटा मुनाफा देने का लालच देकर करीब 25 करोड़ रुपये हड़प लिए। पीड़ितों की एक तहरीर रायपुर थाने में मुख्य आरोपी नवीन सिंह नेगी और उसके पांच साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अनियमित जमा योजनाओं पर प्रतिबंध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मुख्य आरोपी करीब तीन माह पहले विदेश भाग चुका है। शुक्रवार को रायपुर थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि किद्दूवाला निवासी दुर्गा बहादुर गुरुंग ने तहरीर दी। आरोपी नवीन सिंह नेगी ने दो साल पहले कंपनी को वैध बताकर निवेश के लिए प्रलोभित किया था।नामी होटलों में मीटिंग आरोपियों ने व्यक्तिगत गारंटी देते हुए दाव...